सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: डाला,हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र की सबसे ऊंची पहाड़ी पर विराजमान अचलेश्वर महादेव मंदिर के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय मानस प्रवचन के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीराम के ताड़का वध, सुबाहु संहार और अहिल्या उद्धार की मार्मिक कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मानस प्रवचन का शुभारंभ शिवम तिवारी ने राम दरबार एवं श्रीरामचरितमानस की आरती उतारकर किया। कथा वाचन करते हुए रामानुज वैष्णव दास ने बताया कि भगवान श्रीराम ने महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए ताड़का और सुबाहु का वध कर असुरों के संहार की शुरुआत की थी। वहीं मारीच पर बिना फल वाले बाण का प्रहार कर उसे सौ योजन दूर समुद्र पार पहुंचा दिया था। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला:सूर्पणखा की नासिका छेदन से सीता हरण तक भावपूर्ण मंचन कथावाचक ने बत...