सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: चोपन,हिन्दुस्तान संवाद। चोपन क्षेत्र के गौरव नगर स्थित एक विद्यालय के प्रांगण में मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधकों की आवश्यक बैठक राजेश गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चोपन, ओबरा, दुद्धी और शक्तिनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालय प्रबंधकों ने भाग लिया। इस दौरान निजी विद्यालयों के संचालन में आ रही समस्याओं, अधिकारियों की कथित मनमानी, शुल्क वसूली और सोशल मीडिया पर विद्यालय संचालकों के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रबंधकों ने समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया।बैठक में राम उजागिर तिवारी ने कहा कि निजी विद्यालयों को एक ओर अभिभावकों से समय पर शिक्षण शुल्क प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं दू...