सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगवां ब्लॉक के खलियारी स्थित किसान निर्मल इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र को रक्षासूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा के साथ ही सोनभद्र के जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि सोनभद्र को प्रदूषण मुक्त बनाने तक पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, पेड़-पौधे, पानी, पहाड़, नदियां, झील और झरनों का संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इनके संरक्षण के लिए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा कृतसंकल्पित है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 'तरू भ्राता' कार्यक...