Sonbhadra News: पोस्टर-पेंटिंग और हस्तकला में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत खंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में सांस्कृतिक क्लब की ओर से पोस्टर, पेंटिंग एवं हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त किया, जबकि हस्तकला प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। हस्तकला प्रतियोगिता में पीएल पांडेय ने प्रथम, प्रीति कुमारी ने द्वितीय और अंजली गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में वैभवी तिवारी प्रथम, श्रेया द्वितीय और अंजली कुमारी तृतीय स्थान पर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.