Sonbhadra News: पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मरकरी पुल के समीप सोमवार की रात बिजली के पोल टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लोढ़ी भेजवा दिया। सरौलिया गांव निवासी 26 वर्षीय अवधेश भारती, नई बाजार में अपने बहनोई सूरज के घर दिन में गया था। रात आठ बजे अपने बाइल से लौट रहा था, इसी बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.