सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव की पैतृक भूमि पर जबरन हस्तक्षेप कर खेती करने से रोकने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दुद्धी वार्ड तीन निवासी नीरज कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 27 जुलाई को वह जमीन पर जोत-कोड़ कर रहे थे, तभी आशीष गुप्ता, दिलीप गुप्ता और दीपक गुप्ता उर्फ पप्पू ने उनके साथ मारपीट की और ईंट-पत्थर चलाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...