सोनभद्र, सितम्बर 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मछरमारा में बाबा मछेन्द्रनाथ जी की तपोभूमि पर पेड़ हैं तो प्राण हैं जनान्दोलन के तहत किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को 51 फलदार पेड़ लगाया। इस दौरान मोर्चा ने सोनभद्र को प्रदूषण मुक्त करने के अपने संकल्प को दोहराया। तपोभूमि के महन्थ गोवर्धन महराज ने किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संकल्प को सिद्धि मिलने की कामना की। इस दौरान मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि यह आन्दोलन प्राण वायु के प्राण प्रतिष्ठा का आन्दोलन है। यह जब तक रावण रुपी प्रदूषण को समाप्त नहीं कर लेगा तब तक चलता रहेगा। उन्होंने मछेन्द्रनाथ की तपोस्थली में बिजली व्यवस्था को तत्काल कराए जाने की मांग जिला प्रसासन से किया। इस मौके पर सुदामा चेरो, रामबहाल खरवार, सूर्यप्रकाश खरवार, गुलाब चेरो, विन...