Sonbhadra News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर
सोनभद्र, सितम्बर 24 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के पास गुरुवार की शाम पेड़ से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर म्योरपुर के आरंगपानी से करहिया गांव जा रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव के करोंदानार टोला निवासी 26 वर्षीय किशन बिहारी पुत्र रामचंदर अपने साथी अमृतलाल के साथ बाइक से करहिया गांव जा रहा था। दोनों किरबिल गांव से करीब चार किलोमीटर पहले पानी की टंकी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.