सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत राजासरई में हर घर नल जल योजना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। घरों में नल लगाए जाने के करीब एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत के परतहान टोला, मुखियान टोला और खिवरहान टोला में करीब एक वर्ष पहले हर घर नल जल योजना के तहत घरों में कनेक्शन दिए गए थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नेवाजपुर में पेयजल संकट, नियमित आपूर्ति न मिलने से परेशानी लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें घर पर ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, लेकिन ए...