Sonbhadra News: पेंशनर ऑनलाइन जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र
सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिले के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। पेंशनर घर बैठे मोबाइल एप या पोर्टल के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसके लिए परिवार के सदस्य की भी मदद ली जा सकती है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की ओर से पांच नवंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके दृष्टिगत जनपद में पेंशनरों के बीच डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और जरूरत के अनुसार हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: डिजिटल माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.