Sonbhadra News: पूर्व विधायक ने अमन सिंह को किया सम्मानित
सोनभद्र, नवम्बर 28 -- Sonbhadra News: घोरावल। विदेश से चिकित्सा की पढ़ाई पूरी कर एफएमजीई परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले मधका गांव निवासी अमन सिंह को शनिवार को पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने सम्मानित किया। उन्होंने अमन को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई तथा आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। अमन सिंह पुत्र गोविंद सिंह पटेल ने रूस की उल्यानोव्स्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) में उन्होंने 300 में से 179 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.