Sonbhadra News: पूजा पंडालों में विराजी मां दुर्गा, खुलें कपाट
सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में स्थापित पूजा पंडालों में शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने के बाद कपाट खुलते ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुट गई। जिले में कुल 494 स्थानों पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं। राबर्ट्सगंज नगर में स्थापित पंडालों में नवरात्रि के सप्तमी को मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना साथ ही हवन-पूजन और आरती के साथ दर्शन पूजन शुरु हो गया। पूजा पंडालों में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी। शनिवार को पूरे दिन भक्तों का दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। देर शाम तक भक्तों ने पूजा पंडालों में पहुंचकर मातारानी का दर्शन पूजन किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.