सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। रेजिडेंट डॉक्टरों के वन बॉन्ड, वन सैलरी की मांग को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस के माध्मय से कथित बल प्रयोग किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। शुक्रवार को ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज सोनभद्र की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में सौपकर मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि आंदोलन के दौरान हुई घटना में डॉ. सूरज के पैर में चोट आई, जबकि एक अन्य चिकित्सक के हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। एसोसिएशन ने इसे गंभीर एवं चिंताजनक बताते हुए कहा कि चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार उन...