सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर कस्बा के समीप शुक्रवार की सुबह पांच बजे एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई। इससे स्कार्पियों में सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। स्कार्पियों में कुल सात लोग सवार थे। वे मध्य प्रदेश से शव लेकर दाह संस्कार करने वाराणसी जा रहे थे। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजरी थाना क्षेत्र के कोरजा निवासी पुरुषोत्तम लाल केवट अपने परिजनों के साथ भतीजे का शव लेकर दाह संस्कार के लिए स्कॉर्पियो से वाराणसी जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर कस्बे के समीप पहुंचे, स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पुलिया के नीचे गिर गई। इससे स्कार्पियों में सवार शिवकुमार केवट निवासी कोरजा, मुकेश केवट और नार...