सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत बुधवार सुबह ककरी पंचायत भवन के पास दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के गुलाब चंद्र यादव गम्भीर घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजनों ने उन्हे पहले संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत देख कर उन्हे नेहरू चिकित्सालय जयंत रेफर कर दिया जहां उनकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। अनपरा पुलिस गुलाब चन्द्र यादव निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड नम्बर पांच अनपरा नगर पंचायत के पुत्र उमेश चन्द्र यादव की शिकायत पर हमला करने वाले आरोपी राजेन्द्र यादव,अरूण यादव,सुषेन्द्रर उर्फ गुड्डू तथा अनुज यादव सभी निवासी वार्ड नम्बर पांच राजेन्द्र नगर के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में पुत्र उमेश चन्द्र...