सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत कोरची के ग्रामीणों ने तहसील दिवस में एसडीएम निखिल यादव को ज्ञापन सौंपकर कंपोजिट विद्यालय कोरची द्वितीय को पुनर्वास कॉलोनी अमवार में स्थापित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के स्थानांतरण के बाद पूर्वी टोला के बच्चों को पढ़ाई के लिए काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पूर्वी टोला में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की भी मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की लगभग 70 प्रतिशत आबादी पूर्वी टोला में निवास करती है, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: छह प्रस्तावित पंचायतों के गठन को लेकर ग्रामीणों ने भरी हुंकार, जनजागरण अभियान तेज इस ...