सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतबहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार की रात अस्पताल में गाना बजाने में हस्तक्षेप करने पर अस्पताल कर्मियों ने ग्रामीणों को पीट दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। मंगलवार को भाकपा जिला सचिव ने कार्रवाई की मांग की है। भाकपा जिला सचिव देव कुमार विश्वकर्मा पीड़ित ग्रामीणों के घर जाकर उनसे मुलाकात की और कार्यवाही का भरोसा दिलाया। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति पूर्व मे क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुका है। उन्होंने कहा कि प्रकरण जिला अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और अस्पताल की जांच की मांग करेगे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: फब्ती का विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा साथ ही पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों से मांग करेंगे। ...