Sonbhadra News: पीएचसी में तोड़फोड़ कर्मचारियों से मारपीट मामले में मुकदमा
सोनभद्र, सितम्बर 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा (तियरा) में 11 सितंबर को तोड़फोड़, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और चिकित्सालय कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित राज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 30-40 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कीचार गांव में 10 सिंतबर को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय जितेंद्र कुमार और एक अन्य युवक घायल हो गए थे। परिजन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप था कि चिकित्सक के पहुंचने में करीब 10 मिनट की देरी हुई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान जितेंद्र कुमार की मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.