सोनभद्र, जुलाई 3 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी गांव के समीप लिलासी-कुदरी मार्ग पर गुरुवार सुबह पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का दाहिना पैर घुटने के पास से कटकर अलग हो गया। सिर और हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। बाइक सवार सुपाचुआं से अपने घर बभनी के बसकटटा जा रहा था।बभनी थाना क्षेत्र के बसकट्टा गांव निवासी 38 वर्षीय रमाशंकर पुत्र पच्चू सिंह बुधवार को किसी कार्य से सुपाचुआं आए थे। बारिश तेज होने के कारण वे बाइक छोड़कर अपने घर चले गए। गुरुवार की सुबह वे सुपाचुआं अपनी बाइक लेने पहुंचे। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार का पैर कटा, गंभीर बाइक लेकर वे सुपाचुआ से अपने घर ला रहे थे। जैसे ही वे सुबह लगभग 11 बजे म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव के पास लि...