सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनडीहा ग्राम पंचायत के भलूही टोला में शुक्रवार दोपहर कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसलने से वृद्ध कुएं में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। भलूही टोला निवासी 70 वर्षीय होलसाह पुत्र स्व. रामरूप पशुओं को पानी पिलाने के लिए घर से करीब सौ मीटर दूर खेत में बने कच्चे कुएं से बाल्टी के जरिए पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे कुएं में जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे उन्हें कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान संत कुमार गुप्ता की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई बलजीत भारद्वाज ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्...