Sonbhadra News: पानी का छींटा पड़ने पर विवाद, महिला समेत दो घायल
सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव में पानी का छींटा पड़ने पर शनिवार को मां व पुत्री की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधुपुर निवासी ललिता जायसवाल ने सुभग, आंचल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान छत से झाड़ू लगाने पर पानी का छींटा उसके ऊपर पड़ गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से मारपीट की। इसमें ललिता की दाहिनी आंख और सिर में चोट लगी। शोर सुनकर उसकी पुत्री शालिनी पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.