सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित हरिजन बस्ती में सोमवार शाम पांडु नदी में नहाने गए एक बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरिजन बस्ती निवासी नंदलाल भारती का मकान पांडु नदी के किनारे स्थित है। सोमवार शाम करीब चार बजे उनका 10 वर्षीय पुत्र शौर्य कुमार नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। बालक के डूबने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों और परिजनों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर बालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद उसे पानी ...