Sonbhadra News: पांच प्रशिक्षुओं को मिला नियुक्ति पत्र
सोनभद्र, सितम्बर 5 -- Sonbhadra News: डाला, हिंदुस्तान संवाद। अडानी फाउंडेशन के माध्यम से संचालित अडानी कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षुओं को तीन माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के उपरांत नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उपायुक्त उद्योग बिनोद कुमार चौधरी एवं अडानी सीमेंट सलाईबनवा के साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने संयुक्त रूप से पांच प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में संचालित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि तीन माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के बाद पांच युवाओं का हरियाणा की एक प्रतिष्ठित कंपनी में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के पद पर चयन हुआ है। चयनित युवाओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.