सोनभद्र, अगस्त 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मेडिकल कालेज सोनभद्र में सोमवार को 20 से अधिक मरीजों को जांच की रिपोर्ट नहीं मिली। जबकि मरीजों ने शनिवार को ब्लड सैंपल दिया था। जांच रिपोर्ट न मिलने से मरीजों को फिर से जांच कराने के लिए ब्लड निकलवाना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की।

मरीजों की शिकायतें राबर्ट्सगंज पिंकी और सौम्या तथा जुगैल के घोरिया गांव निवासी मंगला ने बताया कि उन्होंने शनिवार को जांच के लिए मेडिकल कालेज की पैथालाजी में ब्लड का सैंपल दिया था। सोमवार को उन्हें जांच रिपोर्ट के लिए बुलाया गया था। सोमवार को जब वे जांच रिपोर्ट लेने के लिए मेडिकल कालेज की पैथालाजी में पहुंची तो उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली। मरीजों का कहना है कि जब रिपोर्ट के बारे में प...