सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, छात्र उपस्थिति और मध्याह्न भोजन एमडीएम की गुणवत्ता परखने के लिए शनिवार को कई अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालयों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी चोपन अजीत ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह, प्राथमिक विद्यालय चंदौली तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय घटिहटा का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी मिली। एमडीएम की गुणवत्ता भी ठीक पाई गई। बच्चे निर्धारित गणवेश में मौजूद रहे और छात्र उपस्थिति भी अच्छी रही। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कू...