सोनभद्र, अक्टूबर 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। परिवहन विभाग के विशेष कैंप में शनिवार को 65 वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स जमा कर पेनाल्टी में छूट का लाभ उठाया। कैंप के माध्यम से करीब 60 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं जनपद में अभी भी 11,500 वाहन स्वामियों पर करीब 88 करोड़ 40 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। विभाग की ओर से नोटिस जारी करने और तहसील के माध्यम से आरसी भेजे जाने के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन स्वामी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने बताया कि विशेष कैंप में 65 वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स जमा कर पेनाल्टी में छूट का लाभ प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आरटीओ में लगा परिवहन मेला इससे करीब 60 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे बकाया टैक्स जल्द जमा ...