सोनभद्र, अगस्त 23 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के स्टेडियम मोड़ के समीप रविवार तड़के एनसीएल बीना परियोजना में तैनात ओवरमैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक ड्यूटी की वर्दी में था और उसकी प्रथम पाली की ड्यूटी सुबह पांच बजे से शुरू होनी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार तड़के करीब 3:45 बजे स्टेडियम मोड़ के समीप मुख्य हाईवे के किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बीना आवासीय परिसर के बी-264...