Sonbhadra News: परसाटोला-पोखरा संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील
सोनभद्र, सितम्बर 4 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी ब्लॉक क्षेत्र के पोखरा गांव से परसाटोला होते हुए अम्बिकापुर-बभनी मार्ग को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क इन दिनों बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और सोलिंग के पत्थर उखड़कर बिखर गए हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को सड़क की स्थिति का अंदाजा तक नहीं हो पाता। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण दिनेश कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, रामसजीवन, लालबाबू, राजेंद्र, रामलोचन, गुलाब और अरविंद कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस संपर्क मार्ग का निर्माण करीब दस वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया गया था। इसके बाद समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क धीरे-धीरे जर्जर होती चली गई। वर्तमान में सड़क की स्थिति इतनी खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.