सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। विकास खंड कोन में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत खेती के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को वृहद किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजीव राव ने किसानों से परंपरागत खेती के तरीकों से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया।

आधुनिक तकनीक का महत्व डॉ. संजीव राव ने कहा कि दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, ऐसे में किसानों को भी परंपरागत और रूढ़िवादी खेती के तरीकों का मोह छोड़ना होगा। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से नैनो उर्वरकों का अधिक से अधिक उपयोग कर खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करने की अपील की। कार्यक्रम में ए...