सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। वहीं महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति और बच्चे के साथ रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके घर के पास रहने वाला एक युवक आए दिन उसे परेशान कर उसके पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि 24 अगस्त सोमवार को रात में जब उसका पति और अन्य परिजन घर पर नहीं थे, तभी आरोपी उसके घर में घुस आया। वह उसके साथ धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। उसक...