सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिल्ली स्टेशन पर रविवार की रात पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में बायां पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सोनभद्र रेफर कर दिया। बताया गया कि बिल्ली गांव निवासी 38 वर्षीय बबलू रविवार रात बिल्ली स्टेशन पर पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान वह गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस से घायल को तत्काल सीएचसी चोपन ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज...