सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूरा अंतर्गत मुसही गांव स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर कंप्यूटर, लैपटॉप, इनवर्टर और बैटरी समेत करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि पंचायत भवन में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन दोनों कैमरे पिछले कुछ दिनों से खराब पड़े थे। कैमरों की मरम्मत के लिए तकनीशियन को बुलाया गया था, हालांकि इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को नहीं दी गई थी। चुर्क चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...