Sonbhadra News: पंचायत गेटवे से बाहर भुगतान पर 21 सचिवों से स्पष्टीकरण
सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पंचायत गेटवे साफ्टवेयर के माध्यम से होने वाले भुगतान को पंचायत सचिवालय के अधिकृत कंप्यूटर के बजाय अन्य सिस्टम से डोंगल लगाकर लाखों रूपये का भुगतान कर दिया गया। इसको शासन के निर्देशों के उल्लंघन का मामला मानते हुए जिला पंचायत राज विभाग ने जिले के नौ विकास खंडों के कुल 21 ग्राम पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जांच प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण की तरफ से मामले की जांच कराई गई। शासन के निर्देश के अनुसार पंचायत गेटवे के माध्यम से सभी भुगतान ग्राम पंचायत सचिवालय में स्थापित अधिकृत कंप्यूटर सिस्टम से किए जाने हैं, लेकिन जांच में यह तथ्य सामने आया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.