Sonbhadra News: पंचमुखी हनुमान मंदिर में लगा छप्पन भोग
सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: डाला,हिन्दुस्तान संवाद। हाथीनाला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्याह्न भगवान हनुमान को विधि-विधान से 56 प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत हरिनारायण दास ने बताया कि दीपावली महापर्व के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार के पकवानों से तैयार छप्पन भोग भगवान को अर्पित कर आराधना की जाती है। इस दौरान देश और समाज के कल्याण की कामना की जाती है। उन्होंने गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और पूजा से इंद्र देव अप्रसन्न हो गए थे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बेड़िया हनुमान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.