Sonbhadra News: पंखा में करंट उतरने से महिला की मौत
सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुरेसर गांव में शनिवार की रात पंखा में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेजवा दिया।महुरेसर गांव निवासी 55 वर्षीय कलावती पत्नी लक्ष्मण शनिवार की शाम करीब सात बजे बिजली बोर्ड में पंखा का प्लग खोस दिया। इसके बाद पंखे को पकड़कर अपनी तरफ घुमाने लगी, जिससे उनको करंट लग गया और वह अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजन उनको लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.