सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। केकराही क्षेत्र में संचालित न्यू उपकार हास्पिटल के ओटी को मंगलवार को पंजीयन के नोडल अधिकारी डा.गुलाब शंकर यादव ने सील कर दिया। यहां पर डाक्टर को आपरेशन करने पर रोक लगा दी गई। पंजीयन के नोडल अधिकारी डा.गुलाब शंकर यादव मंगलवार को अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान केकराही में संचालित न्यू उपकार हास्पिटल में एनस्थिसिया के डाक्टर नहीं मिले, जबकि वहां पर मरीज का आपरेशन किया गया था। इसके अलावा ओटी भी मानक के अनुरूप संचालित होती हुई नहीं पाई गई। जिसके बाद अस्पताल के ओटी को सील कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...