Sonbhadra News: नेत्र शिविर में 24 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए भेजे गए
सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज एवं श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लायंस भवन में मासिक नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 87 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इनमें मोतियाबिंद से पीड़ित 24 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया, जबकि 48 मरीजों को मुफ्त चश्मे एवं दवाओं का वितरण किया गया। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल एवं पवन जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि लायंस क्लब राबर्ट्सगंज कई वर्षों से प्रत्येक माह की 26 तारीख को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को उपचार उपलब्ध करा रहा है। यह भी पढ़ें- नेत्र शिविर में 24 मोतियाबिंद मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.