सोनभद्र, जुलाई 17 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। अंर्तराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र सभागार में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा, मानवाधिकारों का संरक्षण, विधि के शासन की स्थापना तथा समाज में न्याय के प्रति विश्वास बनाए रखना आदि विषयों पर चर्चा की गई। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि न्याय केवल अपराधियों को दंडित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा, मानवाधिकारों का संरक्षण, विधि के शासन की स्थापना तथा समाज में न्याय के प्रति विश्वास बनाए रखना भी इसका मूल उद्देश्य है। कहा कि बदलते समय में न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित, सुलभ एवं तकनीक-सक्षम बनाने की आवश्यकता है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभा...