Sonbhadra News: निलेश कुमार बने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष
सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- Sonbhadra News: बभनी। विकास खंड बभनी के कोंगा ग्राम पंचायत के बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में नवयुवक माँ दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान निलेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, कृष्ण कुमार कनौजिया को उपाध्यक्ष, राम अधार खरवार को प्रबंधक, सुरेंद्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा हरिशंकर विश्वकर्मा और रामलाल कनौजिया को सचिव बनाया गया। बैठक में विपिन चंद यादव, सूरज देव कनौजिया, गुडबिल खरवार, अनिल खरवार, अनुराग कनौजिया, मनोज कुमार गुप्ता, प्रिंस कुमार गुप्ता समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.