सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों के साथ बैलेट बॉक्स खोलने और बंद करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे। पीपीटी और वीडियो के माध्यम से मतदान से संबंधित नियमों, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा मतदान से एक दिन पहले की जाने वाली तैयारियों क...