सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज और चतरा विकास खंड में खाद-बीज एवं कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान दुकान बंद कर भागने वाले खाद विक्रेता के प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही उर्वरक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं एक अन्य खाद विक्रेता की तरफ से स्टॉक और वितरण रजिस्टर प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से उर्वरक की गुणवत्ता जांच के लिए कुल सात नमूने भी लिए। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्या और वरिष्ठ पौध संरक्षण सहायक कृषि रक्षा नंद किशोर मौर्य की टीम ने दोनों विकास खंडों के अलग-अल...