Sonbhadra News: नियमित करने को लेकर अनुदेशकों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों ने 14 वर्षों से शोषण और अपने अधिकारों से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगाई। शिक्षकों ने निमतीकरण करने की मांग दोहराई। अनुदेशक शिक्षकों ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अब तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। अनुदेशकों ने कहा कि निर्णय लागू कराने के लिए कई बार ज्ञापन और अनुरोध किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे शिक्षक निराश और मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों का अनुसरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.