सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की निगाही कोयला खदान क्षेत्र में बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 वर्षीय एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सिंगरौली हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बैढ़न पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार देर रात्रि की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक धूरीताल ढेकी थाना नवानगर निवासी दयाशंकर केवट उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश केवट 30 सितम्बर को निगाही कोल माइन्स में किसी निजी कम्पनी में ड्यूटी के लिए गये थे जब हादसा हो गया। बैढ़न पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...