सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: खलियारी। मांची थाना क्षेत्र के गंगवा गांव में रविवार शाम एक युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने युवक के नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। पुलिस के अनुसार गंगवा गांव निवासी एवं ग्राम चौकीदार 46 वर्षीय भारत खरवार पुत्र स्व. रामविलास खरवार का शव रविवार शाम करीब चार बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बारोहिया नाले में कहूअवा के पेड़ के नीचे स्थानीय लोगों ने देखा। शव के चेहरे पर हल्के खरोंच के निशान भी मिले हैं। सूचना पर मांची पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...