सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। परिजनों की तहरीर पर अनपरा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की आठ माह पूर्व हुई आत्महत्या के मामले में मिर्जापुर निवासी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनपरा थाना क्षेत्र के व्यंकट मोड़ निवासी मजहर अली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री का विवाह का मामला मिर्जापुर निवासी इरफान से चल रहा था। इसी बीच अचानक उनकी पुत्री ने घर में फांसी लगा ली जिसकी सूचना भी आरोपी इरफान ने दी थी। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या के सम्बंध में खोजबीन की तो मोबाइल आदि वीडियों सामने आये जिनसे पता लगा कि आरोपी उनके द्वारा उनकी पुत्री को ब्लैकमेल व प्रताड़ित कर रहा था। यह भी पढ़ें- किशोरी को आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप परिजनों ने अब वाट्सअप चैट,मोबाइल में पड़े फोटो व वीड़ियों आदि...