सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में सोमवार को स्मार्ट नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन में एआई के अनुप्रयोग विषय पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 30 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओबरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता ई. राजेश्वर प्रसाद और विशिष्ट अतिथि अमेजन, बेंगलुरु के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक ई. अखिलेश कश्यप ने किया। विशेषज्ञों ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उपयोगिता और उद्योग एवं समाज पर इसके प्रभाव की जानकारी दी। कॉलेज के निदेशक प्रो. केएस वर्मा ने आयोजन टीम और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों और भावी इंजीनियरों के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम संयोजक एवं विद्युत अभिया...