सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र की स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत हिंडालको आवासीय परिसर में शुक्रवार को एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तथा फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि मृतका की पहचान 20 वर्षीय स्वाति पुत्री उदय भुईया के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Deoria News: बस्ती के परसरामपुर में फंदे से विवाहिता का शव लटकता मिलने से मची सनसनी मृतका के पिता उदय भुईया ने बताया कि स्वाति का विवाह लगभग एक माह पूर्व...