सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नवरात्र के पावन अवसर पर जिले में कई गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले होंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 11 से 20 अक्तूबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में 750 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 250 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है, जबकि 72 जोड़ों ने आगामी सामूहिक विवाह के लिए आवेदन किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पात्र पाए जाने वाले जोड़ों का विवाह निर्धारित अवधि में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Barabanki News: सामूहिक विवाह योजना के लिए करें आवेदन इसमें कन्या के दाम्पत्य जी...