सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा के लखनऊ से सोनभद्र आगमन पर बुधवार को मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। फूल-मालाओं से अभिनंदन के बीच कार्यकर्ताओं ने संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। राबर्ट्सगंज पहुंचने पर आशा विश्वकर्मा ने शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नगर भ्रमण किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा ने महिला मोर्चा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्त...