सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत घोरावल के वार्ड तीन में नगर पंचायत की नवीन परती भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को उपजिलाधिकारी घोरावल ने रुकवा दिया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को देखकर अवैध कब्जाधारी मौके से फरार हो गए। चेतावनी दी गई कि अवैध कब्जा करने वाले स्वेच्छा से कब्जा हटा लें, नहीं तो उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत घोरावल के वार्ड तीन में नगर पंचायत की नवीन परती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मंगलवार को उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी से की गई। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम को मौके पर भेज कर अवैध कब्जा रुकवाया गया। पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को देखकर अवैध कब्जाधारी मौके से फरार हो गए। पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा सरक...